लोहरदगा के पांच महिला थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला हेल्प डेस्क का गठन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के लिए जिले के पांच महिला थाना में महिला हेल्प डेस्क (Women Help Desk) का गठन किया है।

इनमें भंडरा थाना, कैरो थाना, कुडू थाना एवं सेन्हा थाना शामिल हैं। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्कूटी एवं टैब आवंटित किए गए।

मौके पर एसपी आर रामकुमार ने कहा कि प्रताड़ित एवं पीड़ित महिला (Victim Woman) थाना पहुंच कर महिला हेल्प डेस्क में शिकायत (Complaint) दर्ज करा सकती है।

उन्होंने कहा कि महिला की हर शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी महिला को मदद की जरूरत है तो उसे मदद भी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क जागरुकता भी फैलाने का काम करेगी। जिन क्षेत्रों में महिला हिंसा (Women Violence) से संबंधित मामले ज्यादा आते हैं वहां पहुंचकर प्रचार-प्रसार करने का काम भी किया जाएगा।

लोगों को महिला हिंसा से संबंधित कानून की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने की बात कहते हुए हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने की बात कही।

Share This Article