अबुआ राज के लिए एक नए उलगुलान की जरूरत: सुदेश महतो

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) ने कहा कि भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। धरती आबा ने हमें शोषण के खिलाफ लड़ने की ताकत दी।

बिरसा मुंडा के अबुआ दिशुम, अबुआ राज के सपनों को साकार करने के लिए एक बार फिर से एक नए उलगुलान की जरूरत है।महतो गुरुवार को बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड (Jharkhand) अलग राज्य का भी निर्माण हो गया लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। एक लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण हुआ लेकिन हमें स्वशासन नहीं मिला।उन्होंने कहा कि हमें अपनी माटी, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।

माटी, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना होगा

उन्होंने कहा कि सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करना होगा, यही उनके प्रति नेक और अटूट श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने बताया कि साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ युद्ध के उद्घोष के प्रतीक, शक्ति और साहस के परिचायक एवं झारखंड के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) के विचार युगों-युगों तक याद किए जायेंगे।

समाधि स्थल पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भरत काशी साहू ,हकीम अंसारी, मुजीबुल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article