Homeझारखंडहेहल के पूर्व CO पर आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज...

हेहल के पूर्व CO पर आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज होगी प्राथमिकी, CM हेमंत सोरेन ने दी अनुमति

spot_img

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने हेहल के पूर्व अंचलाधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी है।

CO अनिल कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) करने की अनुमति दी गई है।

अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जनवरी, 2021 को स्वीकृति दी थी। सीओ पर कई तरह के आरोप लगे थे।

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पर रांची DC द्वारा दिए गए सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है। DC ने अपने मंतव्य में अंचलाधिकारी के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था।

सीओ पर अनियमितता बरतने का आरोप

उल्लेखनीय है कि सीओ अनिल कुमार सिंह पर राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप था। पिछले एक साल में किए गए राजस्व संबंधी कार्यों की जांच के दौरान समिति को सहयोग नहीं करने का भी आरोप था।

बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप भी था।

विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिल कुमार सिंह (Anil Kumar Singh) उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की भी अवहेलना करते थे और आमजनों के प्रति असंवेदनशीलता बरतते थे।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...