Homeझारखंडझारखंड में कल सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश, जानें वजह

झारखंड में कल सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश, जानें वजह

Published on

spot_img

रांची: मांडर विधानसभा (Mander Assembly) क्षेत्र उप चुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है। चुनाव प्रचार भी समाप्त हो गया है।

अधिक से अधिक वोटिंग हो सके, इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की है।

23 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा

इसके मुताबिक मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंड सरकार के सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक बैंकों में 23 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत इस अवकाश की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu tirkey) की सदस्यता रद्द होने के कारण मांडर में उप चुनाव कराया जा रहा है।

महागठबंधन की ओर से बंधु की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को जबकि भाजपा की ओर से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को कैंडिडेट बनाया गया है।

महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई मंत्री, वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में उतरे थे।

भाजपा (BJP) की ओर से भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी गंगोत्री के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...