गढ़वा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है। आरोप थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव निवासी 22 वर्षीय मनदीप सिंह पर लगा है।

उसपर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से लगातार शारीरिक शोषण (physical torture) कर रहा था। शादी की बात करने पर अब वह इंकार कर रहा है।

मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता की मां ने थाना में नामजद केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया

अब वह शादी से इंकार कर रहा है। बेटी ने जब मामले की जानकारी दी तो उसकी मां ने थाना में मंगलवार रात को नामजद केस दर्ज कराया है।

उधर आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा शिकायत की गई है।

शिकायत के आलोक में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। उधर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं कोर्ट (court) में 164 का बयान दर्ज किया गया है।

Share This Article