जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी CM हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में सोते हुए मिले, किए गए सस्पेंड

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: जिले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के कार्यक्रम के दौरान नींद ले रहे साइबर थाना प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

कार्रवाई के बाद सुरेश प्रसाद पासवान लाइन हाजिर कर दिया गया है। SP ने आदेश में कहा है कि जामताड़ा जिलांतर्गत मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित था।

उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था (law and order and peace) बनाये रखने हेतु जामताड़ा जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की आदेश दिया गया था।

Jamtara Cyber ​​Station in-charge CM Hemant Soren was found sleeping in the program, suspended

सुरेश प्रसाद पासवान कुर्सी में बैठकर सोते हुए पाये गये

इसके लिए सुरेश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, साईबर थाना जामताड़ा को विधि व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

लेकिन सुरेश प्रसाद पासवान (Suresh Prasad Paswan) मंच के सामने लोहे के बैरिकेटिंग के पास कुर्सी में बैठकर सोते हुए पाये गये। इस संबंध में मीडिया में उनका कुर्सी पर बैठकर सोता हुआ फोटो वायरल हो रहा है।

Share This Article