झारखंड में 9 IPS ऑफिसर का ट्रांसफर, RANCHI SSP बने किशोर कौशल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने बुधवार को 9 IPS ऑफिसर का ट्रांसफर (9 Transfer of IPS Officer) किया है।

इसके लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। रांची का SSP (Ranchi SSP Kishor Kaushal) किशोर कौशल को बनाया गया है।

रांची के SSP सुरेंद्र झा अब झारखंड मुख्यालय (Jharkhand Headquarters) में योगदान देंगे।

बोकारो IG असीम विक्रांत मिंज बने IG अपराध अनुसंधान

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग प्रशांत सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

झारखंड सशस्त्र पुलिस (Jharkhand Armed Police) की अपर पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा को गृह, कारा व आपदा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा बोकारो आइजी असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए आइजी अपराध अनुसंधान बनाया गया है।

Share This Article