Latest Newsझारखंडरांची में यहां तलवारबाजी की घटना में नौ लोग जख्मी, दो की...

रांची में यहां तलवारबाजी की घटना में नौ लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची प्रखंड के महेशपुर गांव में शनिवार की दोपहर दो पक्षों के बीच हुई तलवारबाजी (Fencing) में नौ लोगों के जख्मी होने की खबर मिली है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ अनगड़ा थाना में शिकायत की गई है।

घायलों में एक पक्ष से असगर खान, असगर खान के तीन पुत्र फैजान खान, अकबर खान और फिरोज खान तथा अकबर खान की पत्नी तनूजा खातून और दूसरे पक्ष से आलिम खान, जालिम खान उर्फ वाहिद खान तथा मोलिम खान और पिता हामिद खान शामिल हैं, वहीं गंभीर रूप से घायल होने वालों में असगर और फैजान का इलाज रिम्स (Rims) में चल रहा है।

दो युवकों को झगड़ा करने से रोकना रेलवे कर्मी असगर खान को पड़ा भारी

तलवारबाजी की घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर महेशपुर गांव में दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी असगर खान (Railway employee Asghar Khan) स्कूटी से वहां से गुजर रहा था।

असगर खान ने युवकों से सड़क से किनारे हटने के लिए कहा। इस पर दोनों युवकों ने असगर खान की पिटाई कर दी। घर आकर असगर खान ने अपने बेटों को इस बात की जानकारी दी।

इसके बाद असगर खान के बेटों ने घर में सो रहे आलिम खान और उसके दो भाइयों की पिटाई कर दी। एक घंटे बाद जालिम खान अपने कुछ अन्य साथियों के साथ असगर खान के घर पर धावा बोलकर तलवार से हमला कर दिया।

इस हमले में असगर खान के परिवार के पांच सदस्य घायल (Member Injured) हो गए। इधर, देर शाम में अनगड़ा थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता करने की कोशिश की जा रही थी।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...