झारखंड में यहां श्मशान में मिला प्रेमी जोड़ा, रिम्स में चल रहा इलाज

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: बाइपास के पास श्मशान में एक प्रेमी जोड़ा (Love Couple) गंभीर हालत में मिला है।

दोनों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से दोनों गंभीर हालत में रांची रिम्स (Ranchi Rims) रेफर कर दिया गया है।

परिवार का कहना है कि दोनों ने जहर का सेवन कर लिया है। प्रेमी (Lover) कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी मंगल प्रजापति का पुत्र अरुण प्रजापति है।

जबकि प्रेमिका मझिआंव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव निवासी लाल बिहारी राम का पुत्री नेहा कुमारी बताया गया है।

जींस पर लिखे हुए घर के मोबाइल नंबर से परिजनों को दी गई जानकारी

अरुण की मां ने कहा, पुत्र 4 जुलाई को घर से काम करने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह घर पर कोई सूचना नहीं दिया।

सोमवार को अरुण प्रजापति एवं नेहा कुमारी ने जहर खाकर गढ़वा शहर के बाईपास स्थित श्मशान घाट के पास दोनों लेटा पड़ा हुआ था।

इसके बाद श्रवण नामक व्यक्ति ने उसे देखकर सदर अस्पताल लाया। इसके बाद अरुण प्रजापति के जींस पर लिखे हुए घर के मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अरुण प्रजापति की मां उसकी पत्नी सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंची।

Share This Article