बिहार में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध, सैंपल पुणे भेजे गए

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में पटना के बाद अब नालंदा के राजगीर में भी Monkeypox का संदिग्ध मरीज मिला है। दोनों के सैंपल को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजा है।

पटना में Monkeypox की संदिग्ध मरीज महिला खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली की रहने वाली है।

उसे पहले बुखार आया और बाद में उसके हाथ में जुलपती जैसा हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और PMCH के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल लिए। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि यह मंकीपॉक्स का मामला नहीं है।

WHO ने Health Emergency की घोषित

अब नालंदा जिले के राजगीर के एक युवक में Monkeypox के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी। राज्य में Monkeypox को लेकर Alert जारी किया गया है। देश में अब तक Monkeypox के 4 मामले सामने आए हैं।

इनमें केरल के 3 और दिल्ली का 1 मामला है। इसके बाद पटना में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध केस सामने आया।

यह वायरस अब तक 77 देशों में फैल चुका है। इसके मद्देनजर WHO ने Health Emergency घोषित की है।

Share This Article