HomeUncategorizedस्वतंत्रता दिवस पर BSF का ऑपरेशन अलर्ट गुरुवार से होगा शुरू

स्वतंत्रता दिवस पर BSF का ऑपरेशन अलर्ट गुरुवार से होगा शुरू

Published on

spot_img

जैसलमेर: देश के स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर 11 अगस्त से सरहद पर ऑपरेशन अलर्ट (Operation Alert) शुरू करेगा, जो 17 अगस्त तक जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th Anniversary) पर आजादी का महोत्सव के तहत देशभर में उत्साह है।

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर BSF ने India-PAK अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।

Border पर तारबंदी के नजदीक जवानों के साथ उनका हौसला अफजाई करने अधिकारी भी तैनात रहेंगे और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ऑपरेशन के चलते BSF की सभी विंग एक्टिव रहेगी। ऑपरेशन के दौरान जिन स्थानों पर तारबंदी में जहां गैप ज्यादा है, वहां पर ज्यादा नजर रखी जाएगी। इसके के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजीटल गैजेट्स का उपयोग किया जाएगा।

गांव में रहने वाले ग्रामीणों को Sensitize किया जायेगा

BSF सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान हमारी जितनी भी नफरी मुख्यालय में है, वो सब की सब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर Mobileize होंगी और ऑपरेशन में शामिल होगी।

इस ऑपेरशन के दौरान बल के निगरानी यंत्रो का उपयोग कर ऑपरेशनल गतिविधियों पर जोर दिया जायेगा। ड्रोन थ्रेट (Drone Threat) को मद्देनज़र सीमावर्ती गांव में रहने वाले ग्रामीणों को Sensitize किया जायेगा।

सीमा पर घुसपैठ करने का दुस्साहस ना कर सके। इसके लिए सीमा पर पेट्रोलिंग और गश्त को बढ़ाया जाएगा औऱ तारबंदी के निकट BSF के अधिकारी व्हीकल, केमल व फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से दिन रात लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।

सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ, तस्करी और नापाक हरकत रोकने के लिए जवान और अधिकारी अतिरिक्त चौकस रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) तथा बदलते मौसम में सीमा पर आंधी और रेतीले बवंडर की स्थिति से निपटने को लेकर BSF Alert मोड पर रहेगी।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...