Homeबिहारबिहार में 7 दलों की बनेगी सरकार, मिलकर करेंगे सेवा: नीतीश कुमार

बिहार में 7 दलों की बनेगी सरकार, मिलकर करेंगे सेवा: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ Raj Bhavan पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

उनके साथ तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी और Congress के अजित शर्मा भी साथ थे। राजभवन से बाहर निकलने के बाद CM नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास 164 विधायकों का समर्थन है।

इस दौरान हालांकि अब तक शपथ ग्रहण का वक्त तय नहीं हुआ है। कहा जाता है कि Governor जल्द ही इसकी जानकारी दे सकते हैं।

विकास करेंगे, बिहार की सेवा करेंगे

CM ने कहा कि अब अब सात पार्टी एक साथ मिलकर Bihar का विकास करेंगे, बिहार की सेवा करेंगे। PM उम्मीदवार बनने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न को हंसते हुए टाल दिया। उन्होंने कहा कि छोड़िए यह सब।

इधर, RJD के नेता तेजस्वी यादव ने BJP पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है।

पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब BJP का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा।

देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए।

Bihar ने देश को दिशा दिखाने का काम

उन्होंने कहा कि Bihar ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है।

उन्होंने Nitish Kumar के महागठबंधन के साथ आने पर धन्यवाद दिया। पहले के बयानों, आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमलोग चाचा, भतीजा है। एक परिवार में थोड़ी बहुत लड़ाई होती रहती है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...