Homeक्राइमPakistan Army के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक जख्मी

Pakistan Army के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक जख्मी

Published on

spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में सेना पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अब Afghanistan की सीमा से लगे प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला ( Suicide Attack )हुआ है।

हमले में 21 Pakistani Army के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घायलों को तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मीर अली बाई पास रोड पर एक आत्मघाती हमलावर ( Suicide Attack )ने घात लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया।

काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद जैसे ही Pakistani Army का काफिला उधर से निकला आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को काफिले के बीच में झोंक दिया।

हमला होते ही तेज धमाका हुआ और चीख-पुकार सुनी जाने लगी।

हमले में 21 सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति स्थिर बनाई गयी है।

आतंकियों द्वारा सैन्य बलों पर हमलों में तेजी आई

दरअसल तहरीक- ए- तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच विवाद लगातार चल रहा है।

हाल ही में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बावजूद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ऊपर से यह भी देखा जा रहा है कि जनजातीय जिलों में आतंकियों (Terrorists) द्वारा सैन्य बलों पर हमलों में तेजी आई है।

पिछले महीने में नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार Pakistani Army मारे गए थे और सात अन्य घायल हो गए थे।

इससे पहले चार जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...