Latest Newsझारखंडदुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में भारी बारिश की संभावना, Alert जारी

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में भारी बारिश की संभावना, Alert जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दो साल तक कोरोना का संकट (Corona Crisis )झेलने के बाद झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से दुर्गा पूजा का (Durga Puja ) आयोजन हो रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश दुर्गा पूजा में खलल डालेगी।

ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वालों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।

तीन अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने (Weather Department) कहा है कि तीन अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

गुरुवार को रांची समेत कई जिलों में 11 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश (Drizzle Rain )हुई।

इसकी वजह से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। रांची मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर कहा है कि तीन अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। मेघ गर्जन और वज्रपात की (Thunder and Thunder) भी संभावना है।

दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री होगी

राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर तीन अक्टूबर को भारी वर्षा की (Heavy Rain )संभावना व्यक्त की गयी है।

उस दिन रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी वर्षा होगी।

इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature )21 और 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और तीन अक्टूबर को 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान अगले दो हफ्तों के दौरान सामान्य

झारखंड का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) अगले दो हफ्तों के दौरान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

30 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच अधिकतर हिस्सों में तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग (Weather Department) जताया है।

न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में अगले दो हफ्तों में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है। 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2022 के बीच न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच 19 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...