Homeझारखंडचाईबासा में गर्भवती को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई...

चाईबासा में गर्भवती को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

Published on

spot_img

चाईबासा: चक्रधरपुर प्रखंड की बाइपी पंचायत अंतर्गत हिजिया गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक गर्भवती महिला की (Pregnant woman) मौत हो गयी।

झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की जान चली गयी। सर्पदंश के बाद गर्भवती महिला को अनुमंडल अस्पताल (Hospital) लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर(Pronounced Dead) दिया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हिजिया गांव निवासी शंभू उर्फ मटिया मेलगांड़ी की पत्नी पाराई मेलगांडी (30 ) घर में काम कर रही थी।

इस दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। (Venomous snake bit him in his hand)सूचना पाकर परिजन महिला को अस्पताल ले (Hospital) जाने के बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए।

महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिजन महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित (Pronounced Dead) कर दिया। महिला की सास मेंजो जोंको ने कहा कि उसकी बहू पाराई मेलगांडी चार माह की गर्भवती थी।

झाड़-फूंक के चक्कर में महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी

अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर नंदू होनहागा ने बताया कि झाड़-फूंक के चक्कर में महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

अगर महिला को समय पर अस्पताल(Hospital) लाया जाता, तो उसकी जान बचायी जा सकती थी।

महिला को सुबह पांच बजे सांप ने काटा था लेकिन परिजनों ने उसे झाड़-फूंक में (sweep)रहकर काफी समय बर्बाद कर दिया और दिन के एक बजे अस्पताल लेकर पहुंचे।

तब तक सांप का जहर महिला के पूरे शरीर में फैल चुका था। इस कारण गर्भवती महिला ने(Pregnant woman) दम तोड़ दिया।

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...