रांची में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के आटा नूडल्स फैक्टरी (Flour Noodles Factory) संचालक से दो करोड़ की लेवी मांगने वाले चार पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया है।

इनमें मंजूर आलम, तसलीम अंसारी, बल्लू सहित एक अन्य शामिल हैं।

रिंगरोड के समीप नयासराय घेराबंदी कर गिरफ्तार

यह कार्रवाई SSP किशोर कौशल के निर्देश पर हटिया DSP राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने की है। पुलिस ने PLFI से जुड़े चार उग्रवादियों को रांची के रिंगरोड के समीप नयासराय में घेराबंदी कर गिरफ्तार (Arrest) किया है।

तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया

जानकारी के मुताबिक पुलिस की दबिश से घबराकर मंजूर आलम, तसलीम अंसारी, बल्लू रांची छाेड़कर बाहर भागने की फिराक में थे।

इसी दौरान तकनीकी टीम को सूचना मिली कि तीनों ब्लू रंग के Swift Desire Car से भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुपुदाना, नगड़ी से RingRoade की ओर जाने वाले मार्ग को सील कर दिया।

एक-एक वाहनों की जांच की जाने लगी। इसी बीच एक कार आते दिखा जिसे पुलिस के जवानों ने घेर लिया।

उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर (Arrest) लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार (Arrest) किया है।

अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करायी थी

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले व्यवसायी पवन सिंह के मोबाइल में कॉल कर दो करोड़ की लेवी मांगी गयी थी।

नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। पवन सिंह ने तुपुदाना थाना में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करायी थी।

Share This Article