Homeझारखंडबोकारो में अब खटाल चलाना नहीं आसान, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

बोकारो में अब खटाल चलाना नहीं आसान, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : नगर निगम अब वैसे खटाल संचालकों पर नकेल (Crackdown on khatal operators) कसेगा जो अपने मवेशियों को सड़कों पर लावारिश छोड़ देते हैं।

पशुपालकों (Pastoralists) की इस लापरवाही की वजह से आए दिन विभिन्न सड़क हादसे होते रहते हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम (Municipal Corporation) ने अब अवैध रूप से खटाल चलाने वाले पशुपालकों पर लगाम लगाने की योजना बनाई है।

नगर निगम अब शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे खटाल संचालकों पर झारखंड म्युनिसिपल एक्ट (Jharkhand Municipal Act) के तहत कार्रवाई करेगा।

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी हाल में खटाल नहीं चलाए जा सकते, वहीं नियमों का पालन नहीं करने वाले पशुपालकों पर एक्ट के तहत 5 हजार तक जुर्माना वसूले (Collect fine) जाने का भी प्रावधान तय किया गया है।

खटाल सरकारी या नगर निगम क्षेत्र के भूमि पर अवस्थित नहीं होना चाहिए

सभी खटाल संचालकों का सर्वे (Survey) कर सूची तैयार करने का काम हुआ शुरू नियमों को लागू करने को लेकर नगर निगम ने सभी खटाल संचालकों का सर्वे कर सूची तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया है।

यह भी तय किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित अवैध खटाल संचालकों को निगम से अनुज्ञप्ति और लाइसेंस (License and license) लेना अनिवार्य होगा।

नियमानुसार शहरी क्षेत्र में संचालित खटाल सरकारी या नगर निगम क्षेत्र के भूमि पर अवस्थित नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा खटालों में पशुओं (Animals) की देखरेख की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। लाइसेंस निर्गत (License Issue) करने के बाद भी खटाल संचालकों को खटाल के आसपास गंदगी नहीं फैलाने दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...