Homeझारखंडमंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को 24 घंटे के अंदर क्लीन...

मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को 24 घंटे के अंदर क्लीन चिट देने के मामले में ED अब DSP प्रमोद मिश्रा को जारी कर सकता है समन

Published on

spot_img

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Central Jail) के अधीक्षक हामिद अख्तर और जांच अधिकारी सह झारखंड पुलिस के ASI सरफुद्दीन खान से पूछताछ की।

जेल अधीक्षक से RIMS में पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) के फोन से किये गये बातचीत के बारे में पूछताछ की गयी। साथ ही रिम्स में बात करते फुटेज के बारे में भी पूछा। सूत्रों ने बताया कि दोनों से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गयी।

बरहरवा टोल प्लाजा से जुड़ा है मामला

ED को पूछताछ में जांच अधिकारी खान ने बताया कि बरहरवा टोल प्लाजा मामले में व्यवसायी शंभू नंदन ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर साहिबगंज पुलिस ने मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा (Alamgir Alam and Pankaj Mishra) को क्लीन चिट दे दी थी।

DSP Pramod Mishra

जांच की निगरानी कर रहे DSP Pramod Mishra ने बिना किसी प्रारंभिक जांच और डिजिटल साक्ष्य के पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी। प्रमोद मिश्रा बरहरवा के DSP के पद पर तैनात थे।

खान ने ED  को बताया कि पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम के खिलाफ जांच बंद करने का फैसला उनके वरीय अधिकारियों का था।

ED अवैध पत्थर खनन घोटाले के दौरान जांच कर रही है

उल्लेखनीय है कि 22 जून 2020 को बरहरवा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अगले दिन मामले की निगरानी हुई और उसके अगले ही दिन संबंधित DSP ने मंत्री आलमगीर और पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी।

जल्द ही मामले को लेकर ED डीएसपी प्रमोद मिश्रा (DSP Pramod Mishra) को समन कर सकता है। साहिबगंज जिले में दर्ज बरहरवा टोल प्लाजा का मामला उन मामलों में शामिल है, जिनकी ED अवैध पत्थर खनन घोटाले के दौरान जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...