Homeझारखंडझारखंड : रुबिका के दिलदार ने किए 50 टुकड़े, अब तक 18...

झारखंड : रुबिका के दिलदार ने किए 50 टुकड़े, अब तक 18 टुकड़े मिले ; सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश जारी

Published on

spot_img

साहिबगंज: श्रद्धा हत्याकांड (shraddha murder case) के बाद से ही अपराधियों को मानो एक बड़ी बेहतरीन उपाय मिल गई हो हत्या के बाद शव को छिपाने या ठिकाने लगाने का।

झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड जैसा मंजर देखने को मिला है। श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने तो श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े ही किए थे लेकिन साहिबगंज में 25 साल के Dildar Ansari ने पत्नी रुबिका पहाड़िन (Wife Rubika Pahadin) के 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए।

Sahibganj Rubika Murder Case

कुत्ते खा रहे थे रुबिका के टुकड़े

हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर (Electric Cutter) से टुकड़े-टुकड़े किए। जिसके बाद उनमें से कुछ टुकड़ों को घर में छिपा दिया, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए।

जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस (Police) को अब तक 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

Sahibganj Rubika Murder Case

1 महीने पहले रुबिका और दिलदार ने की थी शादी

22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय (Primitive Paharia Tribal Community) की थी। रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी।

इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार (Ribica and Dildar) के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

Sahibganj Rubika Murder Case

पुलिस ने लिया दिलदार को हिरासत में

बला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

जहां से शव मिला है, वह दिलबाग के मामा का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस को शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।

शादी के बाद हो रहा था झगड़ा: डीआईजी

DIG सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या (Murder) की गई है।

अब तक की जांच में 18 टुकड़े मिले हैं। साथ ही हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

पति ने रिबिका की गुमशुदगी को लेकर थाने में सनहा (NCR) भी दर्ज कराया था, जबकि वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।

DID मंडल ने बताया कि शव के टुकड़े क्यों किए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक की जांच में यही लग रहा है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को काटा गया। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

Sahibganj Rubika Murder Case

ऐसे हुआ पुलिस को दिलदार पर शक

रुबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी (Marrige) के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे।

एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका (Ribica) के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...