रेबिका पहाड़िया के घर पहुंचे सांसद विजय हांसदा, सौंपी सहायता राशि

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: राजमहल सांसद विजय हांसदा (MP Vijay Hansda) शनिवार को रेबिका पहाड़िया (Rebecca Paharia) के घर पहुंचे। वहां वह रेबिका के परिजनों से मिले उन्हें समेकित जनजातीय विकास अभिकरण कील ओर से राहत राशि के तौर पर चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपये का चेक दिया।

रेबिका पहाड़िया के घर पहुंचे सांसद विजय हांसदा, सौंपी सहायता राशि - MP Vijay Hansda reached Rebika Paharia's house, handed over aid amount

सांसद ने रेबिका के परिवारवालों को भरोसा दिलाया कि वह उन्हें हर जरूरी मदद पहुंचायेंगे। हांसदा ने कहा कि सरकार रेबिका को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) से स्पीडी ट्रायल पर विचार कर रही है।

इससे पहले सांसद रेबिका पहाड़िया (Rebecca Paharia) की कब्र पर पहुंचे और कैंडल जलाकर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

रेबिका पहाड़िया के घर पहुंचे सांसद विजय हांसदा, सौंपी सहायता राशि - MP Vijay Hansda reached Rebika Paharia's house, handed over aid amount

शेष राशि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद दी जायेगी

वहीं, भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा कि भाजपा मौत पर भी ओछी राजनीति (Petty Politics) करने से बाज नहीं आ रही है।

कार्यपालक दंडाधिकारी Pramod Anand  ने बताया कि रेबिका पहाड़िया के परिजनों को 8 लाख 25 हजार रुपये की राहत राशि दी जानी है।

रेबिका पहाड़िया के घर पहुंचे सांसद विजय हांसदा, सौंपी सहायता राशि - MP Vijay Hansda reached Rebika Paharia's house, handed over aid amount

पहली FIR होने के बाद चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपये की राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया है। शेष राशि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद दी जायेगी।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम, झामुमो नेता स्टीफन मुर्मू, पूर्व प्रखंड सचिव रिजवान अंसारी, जेठा मरांडी, हेमलाल हेम्ब्रम, बेटका मुर्मू, जॉर्ज मरांडी, लक्ष्मण हांसदा, रमेश मुर्मू, मरांग बेसरा, मांझी मरांडी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article