Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की हुई वतन वापसी

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की हुई वतन वापसी

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची : वतन वापसी की गुहार लगाने वाले ताजिकिस्तान (Tajikistan) में फंसे झारखंड के 44 मजदूर (Jharkhand Worker) मंगलवार को वापस अपने घर लौट आये।

ताजिकिस्तान के दुशांबे हवाईअड्डे (Dushanbe Airport) से मजदूरों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सोमवार को सभी मजदूर अपने-अपने गृह जिले के लिए रवाना हुए। और मंगलवार को अपने घर पहुंचे।

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की हुई वतन वापसी - 44 laborers of Jharkhand stranded in Tajikistan return to their homeland

अधिक ठंड पड़ने के कारण काम करने में असमर्थ थे मजदूर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के निर्देश के बाद श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के प्रयास से सभी मजदूरों की सकुशल घर वापसी हुई है।

ये मजदूर गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के रहने वाले हैं। दिल्ली से 44 श्रमिकों में से हजारीबाग के 36 श्रमिक बस और बाकी 8 श्रमिक ट्रेन से झारखंड पहुंचे।

श्रमिकों ने बताया कि ताजिकिस्तान (Tajikistan) में अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण वे काम करने में असमर्थ थे। कंट्रोल रूम ने दोनों देशों के दूतावासों से संपर्क कर इनकी वापसी कराई।

दूतावास के माध्यम से कंपनी द्वारा सभी 44 श्रमिकों का बकाया राशि 16 लाख 4932.90 रुपये का भुगतान कराई गयी। उनके भारत वापसी टिकट और दिल्ली से Jharkhand लौटने का खर्च भी कंपनी ने दिया।

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की हुई वतन वापसी - 44 laborers of Jharkhand stranded in Tajikistan return to their homeland

इनकी हुई है घर वापसी

जिनकी घर वापसी हुई है, उनमें हजारीबाग के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुअन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल, तुलसी महतो, आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बालेश्वर महतो, अशोक सिंह, तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंझू, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, मुकेश महतो, टीको महतो, जगदीश महतो, बासुदेव महतो, बरहमदेव महतो, प्रेमचंद महतो, रोहित सिंह शामिल हैं. बोकारो के कमलेश अगरिया और गिरिडीह के बीरेंद्र कुमार, नंदू कुमार महतो, प्रदीप महतो, सोहन महतो, नकुल महतो, गिरी महतो, दशरथ मंडल, नुनुचंद महतो, गणेश महतो, संतोष महतो, तेजो महतो शामिल हैं।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...