Homeझारखंडचाईबासा में IED विस्फोट में घायल जवान को लाया गया रांची, मेडिका...

चाईबासा में IED विस्फोट में घायल जवान को लाया गया रांची, मेडिका में चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के नक्सलियों के IED विस्फोट में शुक्रवार को कोबरा का एक जवान चिरंजीवी परते (Chiranjeevi Parate) ( 30)घायल हो गया।

उसे हेलीकाप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया। वहां से मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) के एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मेडिका में जवान का इलाज एमआईसीयू में चल रहा है। जवान का ईलाज डा मयंक शेखर कर रहे हैं। जवान के छाती में चोट है। जवान की स्थिति स्थिर है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के क्रम में तुम्बाहाका के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से IED विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा के जवान चिरंजीव परते जख्मी हो गये ।

पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस मुख्यालय और रांची CRPF के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

बेहतर इलाज के लिए अजय लिंडा को भेजा गया AIIMS

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )के टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के समीप सर्च अभियान के दौरान 11 और 12 जनवरी को नक्सलियों के IED Blast  में कोबरा 209 बटालियन के नौ जवान घायल हो गये थे।

घायल जवानों में सौरभ कुमार , संतोष कुमार सिंह , अमरेश सिंह, अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय , मुकेश कुमार सिंह, अलोक दास और बीर पाल सिंह तोमर शामिल थे।

इनमें चार जवान शाहरुख़ खान, भरत सिंह राय, सौरभ कुमार और अजय लिंडा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...