Homeझारखंडहॉकी झारखंड ने 2023 का खेल कैलेंडर हुआ जारी

हॉकी झारखंड ने 2023 का खेल कैलेंडर हुआ जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) की ओर से वर्ष 2023 में राज्य में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर (Sports Calendar) जारी हो गया है।

हॉकी झारखंड की ओर से जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता (Women’s And Men’s Hockey Tournament) के लिए तिथि तय किया गया है।

हॉकी झारखंड ने 2023 का खेल कैलेंडर हुआ जारी -Hockey Jharkhand released sports calendar for 2023

महिलाओं  का भी इसी अवधि में मैच होगा

साथ ही राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और पांच साइट महिला, पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए भी आयोजन तिथि निर्धारित की गयी है।

खेल कैलेंडर जारी करने के साथ हॉकी झारखंड ने सभी जिलों को अपने जिले में खेल प्रतियोगिता समय पर कराये जाने को कहा है। विशेष परिस्थिति में पूर्व सूचना देकर आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन करने का निर्देश दिया है।

कैलेंडर (Calendar) के मुताबिक सभी जिलों में निर्धारित डेट में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर हॉकी मैचों के आयोजन के बाद हॉकी झारखंड की ओर से पुरुषों का (Senior) राज्य स्तरीय मैच 26-29 अगस्त को खेला जायेगा। साथ ही महिलाओं (Senior) का भी इसी अवधि में मैच होगा।

हॉकी झारखंड ने 2023 का खेल कैलेंडर हुआ जारी -Hockey Jharkhand released sports calendar for 2023

पांच अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजन करा लिए जाने का निर्देश

हॉकी इंडिया के नेशनल कैलेंडर के मुताबिक 3-14 मई को पुरुषों (Senior) के नेशनल स्तर के मैच होंगे जबकि महिलाओं (Senior) के 15-26 फरवरी तक होंगे।

सब जूनियर ह़ॉकी मैचों (पुरुष) (Junior Hockey Matches) के लिए सभी 24 जिलों को 15-16 अप्रैल जबकि महिलाओं के चार-पांच अप्रैल को कराने को कहा गया है।

जूनियर (लड़का) मैच दो-जून जून के बीच कराने होंगे जबकि लड़कियों के भी इसी डेट (Date) के अंदर कराने हैं। सीनियर मेंस के 29 जुलाई-पांच अगस्त के बीच और महिलाओं के भी पांच अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजन करा लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...