Homeझारखंडरांची के विद्यानगर में दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन...

रांची के विद्यानगर में दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन जख्मी, दर्ज हुई FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में होली के दिन दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि आस-पड़ोस के युवकों के बीच ही झगड़ा हुआ। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हैं।

18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी राजेश सिन्हा (Rajesh Sinha) ने बताया है कि इस मामले में दो लोगों- धीरज और गोविंद ने शिकायत दर्ज कराई है।

करीब 18 लोगों पर FIR दर्ज है। Video Viral होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नशा करने के बाद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

क्या है मामला

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर के रामनगर मुहल्ले में होली पर बुधवार को गाना बजाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट (Fight Between Two Neighbors) हुई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।

धीरज कुमार व गोविंद सिंह के परिजनों के बीच देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा। सूचना मिलते ही गश्ती टीम ने उस वक्त दोनों पक्षों को शांत करा दिया। लेकिन पुलिस (Police) के वहां से जाते ही दोनों पक्ष फिर से उलझ गए।

पुलिस के मुताबिक धीरज के परिवार के युवक गाना बजाने को लेकर गोविंद सिंह (Govind Singh) के परिजन से उलझ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। बीच-बचाव में कई दूसरे लोग भी चोटिल हो गए।

आरोप है कि हरवे-हथियार से लैस होकर सोनू ठाकुर, राजू ठाकुर, सूरज, सन्नी समेत अन्य गोविंद के घर पहुंचे और नगदी, जेवर लूट लिए। महिला-युवतियों पर हमला बोल दिया। इसमें एक महिला का सिर फट गया।

घर के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी (Bike and Scooty) क्षतिग्रस्त कर दी। इधर दूसरे पक्ष के धीरज, दशरथ समेत अन्य का आरोप है कि गाना बजाने को लेकर हुई मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गोविंद के मकान की छत से ईंट-पत्थर (Stone Brick) बरसाए गए। इसमें उसके परिवार के सदस्यों समेत 7 लोग जख्मी हो गए।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...