गुमला की युवती ने लोहरदगा के युवक के खिलाफ जिला कोर्ट में दायर किया केस, जानिए क्या लगाया है आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : लोहरदगा जिला के सेन्हा कुंदगड़ी के दानियल उरांव के खिलाफ गुमला की एक युवती (Girl From Gumla ) ने जिला कोर्ट में केस दायर किया है। उसने शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाकर गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है।

दर्ज परिवाद में कहा है कि आरोपी दानियल पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है, जो पीड़िता के घर आता-जाता था। फोन पर भी बात करता था और अपने घर बुलाता था।

लगातार करता रहा शारीरिक शोषण

परिवाद में बताया गया है कि दानियल (Daniel) दो फरवरी से लेकर 5 फरवरी 2022 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। छह फरवरी को युवती को वापस उसके घर भेज दिया। इसके बाद से दानियल उसे फोन करना बंद कर दिया।

युवती जब दानियल के घर जाती तो उसे मारपीट कर भगा देता। इसके बाद पीड़िता जब महिला थाना गई तो दानियल ने वहां ट्रेनिंग (Training) का कागज बनवा लिया। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद शादी का वादा किया। पीड़िता से समझौता कागज में हस्ताक्षर कराया गया।

जनवरी में पीड़िता को पता चला गर्भवती होने के बारे में

जनवरी 2023 में जब पीड़िता ने अपनी जांच करवाई तो, उसे पता चला कि वह गर्भवती (Pregnant) है। इसके बाद उसने कई बार दानियल से संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु उसके के परिजन उसे गाली गलौज कर भगा दिए।

इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने SP के यहां ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट (Court) की शरण ली।

 

Share This Article