नीतीश ने वेणुवन, घोड़ाकटोरा पार्क का किया लोकर्पण, राजगीर को ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि बताया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजगीर (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के राजगीर में वेणुवन के विस्तार और सौंदर्यीकरण तथा घोड़ाकटोरा पार्क का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने राजगीर को ऐतिहासिक, धार्मिक और सर्वधर्म की भूमि बताते हुए कहा कि प्राकृतिक रूप से यह काफी सुंदर स्थल है, यही कारण है कि यहां जू सफारी के बाद नेचर सफारी निर्माण का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत सौंदर्यीकृत एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने वेणुवन का भ्रमण किया एवं तालाब की मछलियों खिलाया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2600 वर्ष पूर्व यहां भगवान बुद्ध का निवासस्थल था और वेणुवन के इसी तालाब में भगवान बुद्ध स्नान किया करते थे। राजगीर मगध सामा्रज्य की राजधानी हुआ करता था।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, जितने पर्यटक और बौद्ध धर्मावलंबी यहां आएंगे उन्हें सुखद अनुभूति होगी।

इससे नई पीढ़ी के लोग पर्यावरण के साथ साथ इतिहास की भी जानकारी ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जू सफारी और नेचर सफारी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

एक-डेढ़ महीने के अंदर नेचर सफारी का काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां एक छोटा हवाई अड्डा भी बनेगा, जिससे हेलीकॉप्टर द्वारा भी पर्यटक आ सकें। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का नालंदा विश्वविद्यालय भी है।

मुख्यमंत्री ने यहां घोड़ाकटोरा पार्क का भी लोकर्पण किया। लोकर्पण के बाद मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि घोड़ाकटोरा में पर्यटकों के आवागमन को लेकर इसका विस्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंचपर्वत में वृक्षारोपण के कारण हरित आवरण काफी बढ़ा है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article