झारखंड : उधर प्रेमी फरार, इधर शादीशुदा प्रेमिका ने काटी हाथ की नस, पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचा कर…

सन्नी ने शादी की बात कही थी। कई बार संबंध भी बनाए। शादी के लिए कहने पर सन्नी ने इनकार कर दिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: प्रेमी ने प्रेमिका (Lover) को शादी का आश्वासन दिया था, मगर वह ऐन वक्त पर फरार हो गया। प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास पहुंचकर जान देने की कोशिश की।

यह घटना जमशेदपुर (Jamshedpur) के बिष्टुपुर में रविवार को हुई। बताया जाता है कि परसुडीह सोपोडेरा की शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी सन्नी बाग ने धोखा दिया तो वह बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहने वाले सन्नी के घर पहुंच गई।

अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड (Suicide) करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी। इसके बाद PCR की टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल MGM अस्पताल (MGM Hospital) पहुंचाया।

आज ही होनी थी दोनों की शादी

युवती ने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी। इस बीच वह सन्नी के संपर्क में आ गई। सन्नी की वजह से ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया।

सन्नी ने शादी की बात कही थी। कई बार संबंध भी बनाए। शादी के लिए कहने पर सन्नी ने इनकार कर दिया।

बता दें कि बिष्टुपुर थाना (Bishtupur Police Station) में लिखित शिकायत के बाद सन्नी ने शादी की बात कही थी। आज ही दोनों की शादी होनी थी।

TAGGED:
Share This Article