जैसे को तैसा! इस बार वीडियो जारी कर गैंगस्टर प्रिंस खान को ही जान से मारने की मिली धमकी, ‘महाकाल के भक्त’ ने…

Video में गैगस्टर (Gangster) प्रिंस खान ने कहा है कि उसके खिलाफ बयानबाजी न करें, नहीं तो 80 का दशक याद दिला दिया जाएगा।

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/धनबाद: कभी सोशल मीडिया (Social Media) पर दूसरों को मारने की धमकी देने वाले झारखंड के कुख्यात प्रिंस खान को इस बार उसी के अंदाज में उसे ही जान से मारने की धमकी मिली है।

Video में अत्याधुनिक हथियार लिए बैठा व्यक्ति प्रिंस खान को धमकी देता दिखाई दे रहा है।

धमकी देने वाले शख्स ने खुद को महाकाल का भक्त (Devotee) बताया है।

प्रिंस खान को हिदायत दी है कि वह लोगों को परेशान करना बंद कर दे वरना उसके साथ-साथ उसके रिश्तेदारों की भी हत्या कर दी जाएगी।

‘उन्हें वापस बलिया भेज देंगे….’

वैसे तो इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती, पर प्रिंस खान द्वारा भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को धमकी देने वाले वीडियो के रिएक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि प्रिंस ने बीते दिनों एक Video जारी कर उसमें भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को धमकी दी थी और गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक और उनके रिश्तेदार को बदनाम न करने की चेतावनी थी।

Video में गैगस्टर (Gangster) प्रिंस खान ने कहा है कि उसके खिलाफ बयानबाजी न करें, नहीं तो 80 का दशक याद दिला दिया जाएगा।

जिस तरह से उनके ससुर सूर्यदेव सिंह बैंक मोड़ ओवरब्रिज (Overbridge) से छुपकर पार होते थे, उसी तरह इन लोगों को भी पार होना होगा। उन्हें वापस बलिया भेज देंगे।

Share This Article