RANCHI : चुनाव में वर्चस्व को लेकर वार्ड पार्षद ओम प्रकाश के घर पर किया गया था हमला, पुलिस हिरासत में पांच आरोपी

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि वर्चस्व (Supremacy) की जंग में इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Election में वर्चस्व को लेकर राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना (Sukhdev Nagar Police Station) क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में शनिवार की शाम को अपराधियों ने वार्ड पार्षद ओम प्रकाश प्रसाद के घर पर हमला कर 2 दर्जन से अधिक फायरिंग (Firing) की थी।

इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

पुलिस ने कल देर शाम को ही मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था।

अन्य चार आरोपियों को भी रेस्ट किया गया है।

घटनास्थल से 7 खोखे और एक जिंदा गोली बरामद

बताया जाता है कि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अब तक की पूछताछ में 5 लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है, जिनहें पुलिस ने Arrest कर लिया है।

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि वर्चस्व (Supremacy) की जंग में इस घटना को अंजाम दिया गया था।

गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी है। देर शाम को पुलिस ने सात खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया था।

Share This Article