जेल से निकलने के बाद रामगढ़ की जनता ने किया ममता देवी का स्वागत

अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने भी कहा कि रामगढ़ की जनता ने ममता देवी को चुनकर विधानसभा भेजा था। लेकिन एक बड़ी साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जेल (Jail) से जमानत पर बाहर निकलने के बाद बुधवार को पूर्व MLA ममता देवी (Mamta Devi) जनता के बीच पहुंची। ममता देवी का स्वागत समारोह (Reception) रामगढ़ (Ramgarh) शहर के पटेल चौक से शुरू हुआ और गोला प्रखंड तक चला।

इस दौरान ममता देवी ने जनता के प्यार के प्रति अपना आभार जताया। ममता देवी (Mamata Devi) ने कहा कि वह MLA रहे या नहीं रहे, जनता के सुख दुख में वह साथ खड़ी रहेंगी। जिस तरीके से राजनीतिक साजिश रच कर उन्हें पद से हटाया गया है, वह रामगढ़ की जनता जान रही है।

जनता को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने आंदोलन किया

उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक कुशासन के खिलाफ रामगढ़ की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। उनका आंदोलन उस कुशासन के खिलाफ अभी भी जारी रहेगा। ममता देवी ने कहा कि विपक्षी नेता (Opposition Leader) इस बात को पचा नहीं पा रहे थे कि एक गरीब के घर की बेटी और बहू विधायक बन गई।

उन्होंने ना तो कोई चोरी की थी ना ही कोई घोटाला किया था। जनता को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने आंदोलन किया था। वह आंदोलन कभी खत्म होने वाला नहीं है।

यही वजह है कि आज वे खुद जनता के बीच आई हैं। इस स्वागत समारोह में ममता देवी के साथ बड़कागांव MLA अंबा प्रसाद भी मौजूद थीं।

बड़ी साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया: अंबा

अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने भी कहा कि रामगढ़ की जनता ने ममता देवी को चुनकर विधानसभा भेजा था। लेकिन एक बड़ी साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया। रामगढ़ की जनता को सच्चाई पता है और जल्द ही इसका फैसला भी होगा।

TAGGED:
Share This Article