रांची में मौसम ने बदला अपना मिजाज, बारिश ने गर्मी से लोगों को दी राहत

वज्रपात के समय में पेड़ के नीचे और बिजली के पोल से दूर रहने की सलाह लोगों को दी गई है,किसानों से फिलहाल खेतों में नहीं जाने का आग्रह किया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में मौसम (Ranchi Weather ) का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश (Drizzling Rain) से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो गया है। तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट हो गई है।

लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार बोकारो, रामगढ़ और रांची के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अंदेशा है। मौसम के बदले मिजाज के देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

वज्रपात के समय में पेड़ के नीचे और बिजली के पोल से दूर रहने की सलाह लोगों को दी गई है। किसानों (Framer) से फिलहाल खेतों में नहीं जाने का आग्रह किया गया है।

रांची में मौसम ने बदला अपना मिजाज, बारिश ने गर्मी से लोगों को दी राहत-Weather changed its mood in Ranchi, rain gave relief to people from heat

यहां भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

इसके अलावा गढ़वा, लातेहार, पलामू, चतरा, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, गिरिडीह, जामताड़ा, खूंटी और सिमडेगा (Simdega) जिला के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

यहां भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अंदेशा है।

रांची में मौसम ने बदला अपना मिजाज, बारिश ने गर्मी से लोगों को दी राहत-Weather changed its mood in Ranchi, rain gave relief to people from heat

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद (Abhishek Anand) ने शनिवार को बताया कि 25 अप्रैल तक मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 26 अप्रैल से मौसम साफ होगा। फिर से तापमान बढ़ेगा और गर्मी पड़ेगी।

Share This Article