सिमडेगा में हथियारों के साथ PLFI के चार सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इनके पास से एक डायरी भी पुलिस के हाथ लगी हैं

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: पुलिस (Police) ने हथियार के साथ चार PLFI के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान विष्णु मांझी, आयुष टेटे, अनिल बाड़ा और दर्शन अग्रवाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन चारों के पास से 9MM की देसी लोडेड पिस्टल, एक देसी लोडेड कट्टा, एक, 9MM के दो जिंदा कारतूस, दो PLFI का पर्चा, एक स्मार्टफोन (Smartphone) एवं 5 कीपैड मोबाइल (Keypad Mobile), एक सफेद रंग की बाइक, काला रंग की एक स्कूटी, बैग सहित अन्य सामान बरामद किया है।

गुमला और सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की

पुलिस के अनुसार इनके पास से एक डायरी भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

जिसमें लेवी (Levy) की मांग करने के लिए क्षेत्र के लोगों का मोबाइल नंबर अंकित हैं।

SP सौरभ कुमार ने बताया कि लगातार व्यापारियों को फोन करके लेवी की मांग की मांग PLFI के नाम पर की जा रही थी।

इसी को देखते हुए गुमला और सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

TAGGED:
Share This Article