HomeUncategorizedकर्नाटक में BJP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच: मंत्री एम.बी....

कर्नाटक में BJP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच: मंत्री एम.बी. पाटिल

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरु: कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एम.बी. पाटिल (M.B. Patil) ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए सभी घोटालों (Scam) की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा जांच की जाएगी।

सोमवार (22 मई) से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विधानसभा सत्र (Assembly session) से पहले इस बयान पर विवाद छिड़ गया है।

उन्होंने कहा कि बिटक्वोइन घोटाला (Bitcoin Scam) सहित अन्य सभी विभागों में हुई हेराफेरी का पदार्फाश किया जाएगा। पाटिल ने कहा, भाजपा के कार्यकाल के दौरान गंभीर आरोप सामने आए और घोटालों की सूचना मिली। उनमें से कई की उचित जांच नहीं की गई है।

पाटिल ने कहा…

संवाददाताओं से बात करते हुए पाटिल (Patil) ने कहा कि कांग्रेस सरकार PSI भर्ती घोटाला, (PSI Recruitment Scam) 40 प्रतिशत कमीशन घोटाला और अन्य सभी धोखाधड़ी की जांच करेगी जो भाजपा सरकार के दौरान हुई थी।

यदि जांच की भी गई है तो मामले को तार्किक अंत तक नहीं ले जाया गया है। नव-निर्वाचित कांग्रेस सरकार (Newly Elected Congress Government) सभी आरोपों और घोटालों को देखेगी और फिर से जांच का आदेश देगी।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों की जांच नहीं हुई है, उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) की भी यही राय है कि भाजपा के शासनकाल में हुए सभी घोटालों की जांच की जाए।

पाटिल ने आरोप लगाया, बिटक्वोइन ही नहीं, PSI घोटालों, सिंचाई से संबंधित सभी मामलों, पीडब्ल्यूडी, बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA), बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) पर ध्यान दिया जाएगा। उनका अलग-अलग सत्यापन किया जाएगा।

दोषियों को सजा मिलने दीजिए: येदियुरप्पा

लगात अनुमान बढ़ाए गए हैं। 100 करोड़ रुपये के स्थान पर उन्होंने 120 से 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने कहा, अधिकारियों की सूची तैयार है और विधानसभा में शपथ लेने के बाद उनका तबादला कर दिया जाएगा।

एम.बी. पाटिल के बयान पर भाजपा राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा (B.S. Yeddyurappa) ने कहा कि उनका इस तरह का बयान देना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, हमें इसकी परवाह नहीं है। अगर कोई घोटाला (Scam) हुआ है तो उन्हें जांच करने दीजिए। दोषियों को सजा मिलने दीजिए।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...