घर से नाराज होकर मुंबई भागा रांची का किशोर, पुलिस ने डेढ़ महीने की कड़ी मशक्कत के बाद हुक्का बार से किया बरामद

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: घर से नाराज होकर मुंबई फरार हुए रांची के एक 14 साल के किशोर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब डेढ़ महीने बाद एक हुक्का बार से बरामद कर लिया है।

रूरल एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में बच्चे को महाराष्ट्र के एक हुक्का बार से बरामद किया गया।

बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान करवाने के बाद घर भेज दिया गया है। इस बेहतर कार्य के लिए रांची पुलिस की ओर से केस के अनुसंधानकर्ता को पुरस्कृत भी किया गया है।

बता दें कि 14 साल का बच्चा रातू इलाके के रिंग रोड का रहने वाला है, जो घर से नाराज होकर निकल गया था।

वह अपने साथ बिहार के एक अन्य किशोर को भी लेकर गया था। दोनों किशोर सीधे रांची से निकलकर महाराष्ट्र चले गए थे।

पिता ने एसपी को कहा थैंक्स

बच्चे को परेशान होकर ढूंढ रहा पिता ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को धन्यवाद दिया है। वह रांची पुलिस के प्रति लगातार आभार व्यक्त करते नजर आए।

इसके साथ ही बच्चे को रांची वापस लेकर आने के बाद ग्रामीण एसपी से आशीर्वाद दिलाने के लिए उनके चैंबर ले गए। बच्चे ने एक बेहतर इंसान बनने का भी संकल्प लिया है।

आसान नहीं था बच्चे का सुराग पाना

इन बच्चों को ढूंढ पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि बच्चों ने किसी भी तरह का तकनीक या मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं किया था।

आखिर में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर बच्चे का सुराग ढूंढ निकाला।

इसके बाद बच्चे के पिता और रातू थाने के दारोगा रविशंकर सिंह को तत्काल महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया। टीम मुंबई गई और बच्चे को ढूंढ कर रेस्क्यू कर लिया गया।

6 नवंबर को लापता हुआ था किशोर

बच्चे के पिता के अनुसार 14 साल का किशोर 6  नवंबर 2020 को लापता हुआ था।

दूसरे दिन 7 नवंबर को रातू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया गया था।

इसमें पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग पा रहा था। केस पूरी तरह से ब्लाइंड हो चुका था।

इस बीच ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अपनी निगरानी में एक टीम बनाई और बच्चे को ढूंढ निकाला।

बच्चे को 20 जनवरी को मुंबई के महाराष्ट्र में बरामद कर लिया गया। बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान करवाने के बाद घर भेज दिया गया है।

Share This Article