Homeझारखंडस्पीडी ट्रायल रन के दौरान हादसे का शिकार होने से बची पटना-रांची...

स्पीडी ट्रायल रन के दौरान हादसे का शिकार होने से बची पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : बिहार (Bihar) और झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी।

अब पटना-रांची (Patna-Ranchi) के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के परिचालन का रास्ता क्लियर हो गया।

सोमवार यानी पूर्व से निर्धारित 12 जून को पटना-रांची-पटना (Patna-Ranchi-Patna) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीडी ट्रायल रन हुआ।

ट्रायल रन के दौरान ही पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे (Bharat Express Accident) का शिकार होने से बच गई।

कोडरमा के पास ट्रैक पर नीलगायों और गायों से टकराने से ट्रेन बच गई। ट्रेन पायलट की सूझबूझ से हादसा होते-होते टल गया।

रांची पहुंची और फिर रांची से रवाना हुई

पटना जंक्शन (Patna Junction) से खुली ट्रेन 8.05 बजे गया और 12.33 बजे रांची स्टेशन पर पहुंची।

दोपहर 2.20 बजे पटना के लिए ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

पटना से गया तक 110, बरकाकाना हजारीबाग तक 90 और टाटीसेल्वे से रांची तक 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन चली।

6 घंटे 5 मिनट में यह ट्रेन पटना से रांची और फिर रांची से पटना जाएगी।

6 दिन पहले ही पटना में पहुंच गई थी ट्रेन

जैसा कि हमें मालूम है, यह ट्रेन 6 दिन पहले ही पटना पहुंच गई थी। इसे चेन्नई से लाया गया।

राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में इसे सुरक्षित रखा गया था, जहां कमिशनिंग और एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसे संचालित करने वाले स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद इसका स्पीडी ट्रायल रन आज किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...