Latest Newsझारखंडपटना-रांची वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानिए किस दिन...

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानिए किस दिन बंद रहेगी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : पटना-रांची (Patna-Ranchi) के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। रेलवे इस रूट का 2 बार ट्रायल कर चुका है। इसकी समय-सारिणी की भी घोषणा जल्द होगी।

रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी।

ट्रेन पटना जंक्शन (Patna Junction) से सुबह सात बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।

हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी

ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।

5 मिनट की स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन 6.15 घंटे में 385 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन स्पीड 61 किमी होगी।

समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

पटना रात 10:10 बजे पहुंच जाएगी

हटिया से शाम 3:55 बजे, रांची से शाम 4:15 बजे, BIT मेसरा से शाम 4:37 बजे, बरकाकाना से शाम 5:35 मिनट, हजारीबाग से शाम 6:32 बजे, काेडरमा से शाम 7:25 बजे चल कर गया शाम 8:55 बजे, जहानाबाद रात 9:30 बजे और पटना रात 10:10 बजे पहुंच जाएगी।

रेलवे के अनुसार दोपहर 2:25 बजे रांची से पटना के लिए जनशताब्दी है। ट्रेन प्रतिदिन चलती है।

किराया कम होने के कारण लोग जनशताब्दी को तवज्जो देंगे। साथ ही, ट्रेन का स्टाॅपेज ज्यादा होने से लोग प्राथमिकता देंगे।

इसलिए, वंदेभारत की टाइमिंग शाम को की गई।

पटना से रांची आनेवाले डेली यात्रियों के लिए वंदे भारत अच्छा ऑप्शन

बताया गया है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस और हटिया-इस्लामपुर के बीच लगभग पांच घंटे तक पटना के लिए ट्रेन नहीं है।

इस कारण रेलवे हटिया से वंदेभारत चलाएगा, जिससे हटिया के अलावा BIT के छात्रों और यात्रियों को बिहार जाने में आसानी होगी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से हर दिन शाम को 40 से 45 बसें पटना के लिए खुलती हैं। इसमें करीब 2 हजार यात्री सफर करते हैं।

रेलवे का मानना है कि पटना से रांची आनेवाले डेली यात्रियों के लिए वंदे भारत एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...