दुमका पुलिस लाइन में 10 वें शहादत दिवस पर याद किए गए अमरजीत बलिहार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रविवार को दुमका पुलिस लाइन में शहीद SP अमरजीत बलिहार (SP Amarjit Balihar) को उनके दसवें शहादत दिवस (10th Martyr’s Day) पर श्रद्धांजलि दी गई।

दुमका एसपी अंबर लकड़ा, SDPO सदर मो.नूर मुस्तफा अंसारी, DSP (मुख्यालय) विजय कुमार, परिचारी प्रवर प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन व पुलिस लाइन (Police Men’s Association and Police Line) के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

SP अंबर लकड़ा ने कहा कि शहीद अमरजीत बलिहार (Martyr Amarjit Balihar) की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

दुमका पुलिस लाइन में 10 वें शहादत दिवस पर याद किए गए अमरजीत बलिहार-Amarjit Balihar remembered on 10th Martyrdom Day in Dumka Police Line

बलिहार सहित 6 जवान हो गए थे शहीद

गौरतलब है कि आज ही के दिन 10 साल पहले 2013 को पाकुड़ के तत्कालीन SP अमरजीत बलिहार (SP Amarjeet Balihar) दुमका में पुलिस उपमहानिरीक्षक की बैठक में भाग लेने के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ पाकुड़ लौट रहे थे।

दुमका पुलिस लाइन में 10 वें शहादत दिवस पर याद किए गए अमरजीत बलिहार-Amarjit Balihar remembered on 10th Martyrdom Day in Dumka Police Line

तभी काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव के पास घात लगाए नक्सलियों ने हमला (Naxalites Attack) कर दिया था। इसमें एसपी बलिहार समेत छह पुलिस जवान शहीद हो गए थे।

दुमका पुलिस लाइन में 10 वें शहादत दिवस पर याद किए गए अमरजीत बलिहार-Amarjit Balihar remembered on 10th Martyrdom Day in Dumka Police Line

Share This Article