खूंटी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर 14 जुलाई से चलेगा विशेष अभियान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन (DC Shashi Ranjan) के निर्देश पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth Certificate) के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए 14 जुलाई से प्रारंभ हानेवाले जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन केो लेकर मंगलवार को सभी प्रखंडों में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में सदस्यों को जन्म और मृत्यु निबंधन (Death Certificate) की महत्ता और उद्देश्यों की जानकारी दी गयी।

14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

साथ ही बताया गया कि इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बताया गया कि जनता में जागरुकता और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की महता की जानकारी के अभाव में झारखंड राज्य में जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत निबंधन नहीं हो रहा है।

इस आलोक में जनता को जागरूक करने एवं प्रमाण पत्र की आवश्यकता के महत्व को समझाने कें लिए जन्म एव मृत्यु के अनिबंधित मामलों का निबंधन संबंधित निबंधन इकाइयों में कराने तथा प्रमाण पत्र के महत्व वं निबंधन की प्रक्रियाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए 14 जुलाई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें

इस दौरान संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

इसमें पिछले पांच वर्षों में छूटे हुए बच्चों का सर्वे आंगनवाड़ी सेविका द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा।

यह सूची 15 दिनों के अंदर तैयार कर लिया जाना है।

Share This Article