झारखंड में अभी और चंद दिन लोगों को सताएगी ठंड, सर्द हवा और कोहरे ने…

रांची में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सूर्य के बादलों की ओट में छुपे रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। इसके कारण सर्द हवा और कोहरे (Fog) के कारण कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ी है है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather Update: रांची में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सूर्य के बादलों की ओट में छुपे रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए।

इसके कारण सर्द हवा और कोहरे (Fog) के कारण कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ी है है।

बुधवार से ही राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरा का असर देखा जा रहा है, जिससे Visibility कम हो गयी है। हालांकि, दोपहर तीन बजे कुछ देर के लिए हल्का धूप खिला लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ।

19 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरा

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 19 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरा () का असर देखा जायेगा।

कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिसमें दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

बारिश पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में होने की प्रबल संभावना है।आने वाले दो दिनों तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा।

उत्तर पश्चिमी हिस्से में मुख्य रूप से कोहरा का असर

19 जनवरी को उत्तर पश्चिमी हिस्से में मुख्य रूप से कोहरा का असर देखा जायेगा, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिला शामिल हैं।

मध्य हिस्से, जिसमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला में भी कोहरा का असर देखा जायेगा।

Share This Article