Latest NewsझारखंडTPC से मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव,...

TPC से मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, गमगीन हो गया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Soldier Martyred in Encounter With TPC: पलामू (Palamu) के सीमावर्ती चतरा जिले के बेरियो थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन TPC के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को शहीद जवान सुकन राम (30) का पार्थिव शव (Dead Body) जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ओझापतरा घर पर गुरुवार की शाम पहुंचा।

शव पहुंचते ही पूरा तरहसी गम में डूब गया है। तिरंगे में लिपटे जवान के शव की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई पार्थिव शव का दीदार करना चाह रहा था। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद सुकन अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहे, सुकन तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए।

सुकन के साथी रोते बिलखते उसे याद कर रहे

शहीद का पार्थिव शव दोपहर बाद शाम करीब 4.30 बजे बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ से होते हुए सगालीम से तरहसी पहुंचा। शव आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग दोपहर से सुकन के तरहसी स्थित पुराने घर पर जुटे हुए थे।

ताबूद में बंद पार्थिव शव लेकर पुलिसकर्मी जैसे ही शहीद के घर पहुंचे, लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम थी। सुकन के साथी रोते बिलखते उसे याद कर रहे थे।

दरवाजे पर भी शव को अंतिम सलामी दी गई

दरवाजे पर भी शव को अंतिम सलामी दी गई। CRPF के DIG पंकज कुमार, लेस्लीगंज के SDPO आलोक टूटी, तरहसी के थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान, लेस्लीगंज के बिट्टू कुमार, पांकी के उपेन्द्र नारायण सिंह ने पुष्प चक्र पार्थिव शव पर डाला और सलामी दी।

बाद में शहीद के घर से 500 मीटर दूर अमानत नदी तट तक अंतिम यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यहां राजकीय सम्म्मान के साथ शहीद जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। एकलौते पुत्र कार्तिक के सहयोग से पिता अमरजीत पासवान ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में अन्य लोगों के अलावा पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू, तरहसी के मुखिया पंकज सिंह, 20 सूत्री सदस्य व उदयपुरा वन के मुखिया महेंद्र पासवान, पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान, BJP नेत्री लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी संजय चंद्रवंशी, Professor बच्चन ठाकुर, दिलीप पांडे आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

खबरें और भी हैं...