आज भारत मंडपम में शुरू हो गया BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन, ‘जय श्री राम’ के…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

National Convention of BJP: शनिवार को दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), BJP अध्यक्ष JP नड्डा शामिल हुए।

BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन ”मोदी है तो मुमकिन’ और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिसका वीडियो पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर शेयर किया।

BJP ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”मोदी है तो मुमकिन है’ और जय श्रीराम के नारों के साथ भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि PM मोदी जैसे ही अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का झंडा फहराने के बाद मंच पर पहुंचते हैं, तभी मंच के नीचे बैठे सभी BJP के लोग जो कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, ‘मोदी है तो मुमकिन है और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं।

इसके बाद PM मोदी भी पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हैं। इससे पहले PM मोदी और BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने भारत मंडपम में अधिवेशन की शुरुआत पार्टी का ध्वजारोहण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर भारत माता की तस्वीर के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भी लगी थी, जिस पर PM मोदी, जेपी नड्डा, Amit Shah और राजनाथ सिंह ने पुष्प अर्पित किए।

PM मोदी ने BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए 370 और एनडीए 400 पार सीटें जीतने की बात कही।

उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से कहा कि 100 दिन तक जनसंपर्क अभियान और BJP के 10 सालों कामकाज का प्रचार करना होगा। बता दें कि प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 17 और 18 फरवरी को BJP का दो दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है।

इस अधिवेशन के जरिए BJP आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति तय की जाएगी। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से करीब साढ़े 11 हजार पदाधिकारियों के शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, BJP शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए हैं।

Share This Article