मीनाक्षी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गोलू चढ़ा पुलिस के हत्थे, किराया विवाद में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Meenakshi Firing Case: मीनाक्षी गोस्वामी (Meenakshi Goswami) गोलीकांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। पुलिस ने गोली मारने वाले किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी (26) को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

गोलू ने किराया विवाद में मीनाक्षी को गोली मार दी थी। Meenakshi फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे बोलने में तकलीफ है। Daltonganj शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता इलाके में गत 16 फरवरी की सुबह 10 बजे घर में घुसकर मीनाक्षी गोस्वामी को गोली मार दी गई थी।

Image

कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित गोलू बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना के कोर्ट बाजार जानकी मंदिर का रहने वाला है और Medininagar में रहकर मनिहारी का कारोबार करता था। ढाई साल पहले पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी काट चुका है। दिसम्बर 2023 में जेल से छूटकर बाहर आया था।

Image

शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मंगलवार को शहर थाना में जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी मीनाक्षी नामक महिला के घर में किराए पर रहता था।

कुछ महीने पहले उसने मीनाक्षी का घर खाली कर दिया था। घर खाली करने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 16 फरवरी को किशन ने Meenakshi Goswami के घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी।

Share This Article