Homeझारखंडझारखंड में मुख्यमंत्री भले ही एक, लेकिन यहां सरकार दो फाड़, सरयू...

झारखंड में मुख्यमंत्री भले ही एक, लेकिन यहां सरकार दो फाड़, सरयू राय ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Governments in Jharkhand: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने चंपाई सोरेन (Champai Soren) के नेतृत्व वाली सरकार के बारे में बड़ी टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भले ही मुख्यमंत्री एक हैं, लेकिन यहां सरकार दो फाड़ है। बुधवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विधायक ने लिखा कि झारखंड Congress के किसी भी मंत्री के भ्रष्टाचार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) न तो रोक पाए और न ही उनपर कार्रवाई कर सके।

कांग्रेस के दबाव पर Champai Soren भी किसी भ्रष्ट मंत्री को नहीं हटा पाए। सरयू राय ने लिखा कि नाराज कांग्रेस विधायक एकजुट रहें तो ही यहां बदलाव संभव है।

ज्ञात हो कि सरयू राय की कांग्रेस के एक मंत्री से पुरानी राजनीतिक अदावत रही है। दोनों के बीच हमेशा बयानों के तीर चलते रहे हैं।

अब चूंकि कांग्रेस के 12 बागी विधायकों ने हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे नेताओं को फिर से मंत्री बनाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

ऐसे में सरयू राय ने इशारों-इशारों में कांग्रेस के मंत्रियों को बदलने के लिए कांग्रेसी विधायकों की ओर से छेड़ी गई खिलाफत को हवा देने की कोशिश की है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...