…और पंचायत के तुगलकी फरमान पर पति ने पत्नी संग किया हैवानी व्यवहार, फिर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband Wife Dispute: आज के समय में ऐसी घटना का सामने आना हमारे सामाजिक जीवन पर एक काला धब्बा है। बिहार (Bihar) के वैशाली में मामूली घरेलू विवाद के निबटारे के लिए बुलायी गयी पंचायत के तुगलकी फरमान पर एक महिला के साथ उसके पति ने हैवानों जैसा व्यवहार किया है। पति ने महिला का हाथ-पैर बांध कर उसका बाल मुंड दिया।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गयी। इस दौरान महिला की सास भी मौजूद थी। यह घटना बीते गुरुवार की बतायी गयी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचते ही पंचायत में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीड़िता को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस ने आरोपित पति देशराजपुर (Deshrajpur) वार्ड संख्या 25 निवासी राम दयाल राम को हिरासत में ले लिया है। घटना के महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 25 की है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। घर में आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी वजह से वह घर छोड़कर काम करने चली गयी थी। इसके बाद महिला के परिजन उसे घर ले आये और इस विवाद के समाधान व समझौता के लिए पंचायत बुलायी गयी।

पंचायत में इस मामले का कोई ठोस समाधान करने के बदले पंचायत द्वारा महिला का हाथ-पैर बांध कर बाल मुंडने का तालिबानी फरमान जारी कर दिया गया। उसके बाद पति और सास ने मिलकर महिला के हाथ-पैर बांध कर महिला का बाल मुंड दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

वहीं इस घटना की जानकारी होने के बाद SDO नीरज कुमार ने भी जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई का निर्देश दिया है। प्रशासन के रुख से आरोपियों में हड़कंप है।

Share This Article