झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की उम्मीद, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई हिस्सों में रविवार यानी आज ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की उम्मीद है। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार आदि जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

वहीं, चार मार्च को रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

राज्य में मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 5 मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आने के चलते मौसम इस तरह से बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम में बदलाव 5 मार्च तक रहेगा जारी

बारिश होने व बादल छाए रहने से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव भी होगा। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि के आसार हैं।

वहीं, ओलावृष्टि से रबी और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की लोगों चिंता सता रही है। पूर्वानुमान के अनुसार 3-4 मार्च को बारिश होगी। लेकिन 5 मार्च को इसमें कमी आएगी। 6 से फिर बारिश के आसार हैं।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश

बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।यातायात अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि रविवार को कुछ स्थानों, विशेष रूप से उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर और जम्मू संभाग के पीरपंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है।

 

Share This Article