Homeझारखंड'मजदूरों के खून से रंगा लाल झंडा को लाल सलाम' नारे के...

‘मजदूरों के खून से रंगा लाल झंडा को लाल सलाम’ नारे के साथ सीटू का अधिवेशन…

Published on

spot_img

Koderma Indian Trade Union: मजदूर आंदोलन का अगुआ संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (CITU) का प्रथम जिला सम्मेलन कॉमरेड वासुदेव आचार्य नगर, साहु भवन, झुमरीतिलैया (Jhumritilaiya) में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के आह्वान के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश, महेन्द्र तुरी और वर्षा रानी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया।

सर्वप्रथम निर्माण यूनियन के वयोवृद्ध सदस्य महेन्द्र तुरी ने CITU का लाल झंडा फहराया और उपस्थित लोगों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया गया, जहां मजदूरों के खून से रंगा लाल झंडा को लाल सलाम, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे आदि गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। स्वागत समिति के अध्यक्ष असीम सरकार ने स्वागत भाषण किया।

सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य महासचिव Vishwajeet Dev ने कहा कि हिन्दुस्तान को भारत का मजदूर और किसान ने बनाया है लेकिन आज उसी पर सरकार की नीतियों से हमला हो रहा है। देश का मजदूर इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मजदूर किसान विरोधी सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बाहर कर देगा।

राज्य कोषाध्यक्ष अनिर्वान बोस ने कहा कि चन्द्रयान 3 का लॉन्चिंग पैड बनाने वाली झारखंड की मदर इंडस्ट्री HEC के मजदूरों को पिछले 19 महीनों से वेतन नहीं मिला है।

CITU के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदलकर मजदूरों को गुलाम बनाया जा रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सार्वजनिक उपक्रमों का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन भाजपा नीत मोदी सरकार के द्वारा निजीकरण के रास्ते इसे लगातार खत्म किया जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। कीमतों में भारी वृद्धि के कारण महंगाई से आमलोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

सम्मेलन को आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शशि कुमार पांडेय, BGVS के जिलाध्यक्ष रामरतन अवध्या ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन में जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रतिवेदन रखा, जिसपर विभिन्न यूनियन से दस प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसका प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अंत में सर्वसम्मति से सीटू की 21 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें प्रेम प्रकाश अध्यक्ष, रमेश प्रजापति महासचिव, सुनील कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पासवान एवं मो रफीक उपाध्यक्ष, महेन्द्र तुरी, शोभा प्रसाद, वर्षा रानी एवं राजमोहन सचिव के अलावा दिलीप कुमार सिन्हा, उर्मिला देवी, बेबी कुमारी, नागेश्वर दास, शम्भु पासवान, सोनू कुमार थापा, सरस कुमार बब्लू, Vijay Kumar Sharma, संध्या पांडेय, पवन कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। सम्मेलन में आंगनबाड़ी यूनियन, रसोईया यूनियन, निर्माण यूनियन, MICA Workers Union, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन, डीवीसी श्रमिक यूनियन, परिवहन यूनियन से करीब दो सौ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...