झारखंड में इस बार 21.67 लाख युवा वोटर पहली बार करेंगे वोटिंग, चुनाव आयोग…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में झारखंड के युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभायेंगे। यही वजह है कि चुनाव आयोग इन युवाओं (Youth) पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है और उन्हें मतदान (Vote) के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है।

इस बार राज्य में 21.67 लाख युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से पांच जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 21.67 लाख युवा मतदाताओं में 10 लाख 64 हजार 282 युवक और 11 लाख 2 हजार 903 युवतियां हैं जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है, जो पहली बार Vote डालेंगे।

यह संख्या तो पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की है, जो Lok Sabha Elections के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आएंगे लेकिन यदि 18 से 45 साल के मतदाताओं की संख्या का अनुमान लगाएं तो राज्य में इनकी संख्या 60 लाख के करीब होने की संभावना है।

चुनाव आयोग के मुताबिक आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आवेदन करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग इन मतदाताओं को इस बार आम चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटा हुआ है।

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग का मुख्य फोकस युवा मतदाताओं पर है। शायद यही वजह है कि उनके बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Schools-Colleges जैसे शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसका परिणाम आगामी चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में देखने को मिलेगा।

Share This Article