…और इंडियन टेरिटरी में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF के जवानों ने मारी गोली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakistani Militants Caught by BSF Soldiers: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने गंगानगर (Ganganagar) जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान (Pakistan) से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक कथित घुसपैठिये को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार यह घटना B S F की सुंदरपुरा चौकी के पास बीती रात हुई। पुलिस ने बताया कि B S F के जवानों ने लगभग 30 साल के एक युवक को पाकिस्तान की ओर से आते देखा। इस पर जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।

केसरीसिंहपुर थाना के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि BSF जवानों की गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ ‘फ्लैग मीटिंग’ की जाएगी जिसमें जवान उन्हें शव लेने के लिए कहेंगे।

कुमार ने कहा कि अगर वे शव नहीं लेंगे तो भारत में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Share This Article