रांची में अब शीघ्र ही ईको फ्रेंडली वाहनों से शुरू हो जाएगा कचरे का उठाव, इस माह…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Eco Friendly Vehicles: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi ) में नगर निगम (Municipal Council) ने कचरा उठाने के लिए बेहतर सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है।

इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस माह के अंत तक यहां ईको फ्रेंडली वाहनों से कचरे का उठाव शुरू हो जाएगा।

रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के प्रशासक अमित कुमार ने बताया कि इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। एजेंसी ने 15 दिनों का समय लिया है। इसलिए यह तय किया गया है कि मार्च के अंत तक इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इसे लेकर सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है।

बताया जाता है कि इस काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए निगम के पास वर्षों से खराब पड़े वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने एजेंसी का चयन किया है।

एजेंसी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। 15 दिनों के अंदर यह काम खत्म हो जाएगा। पहले चरण में 25 ईवी को कचरा उठाने में लगाया जाएगा, दूसरे चरण में और 25 ईवी को कचरा उठाने में लगाया जाएगा।

इसके लिए Corporation Charging Point भी बनाएगा, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। निगम के पास लगभग 70 खराब वाहन हैं। सभी को भविष्य में ईवी के रूप में परिवर्तित करने की योजना है।

Share This Article