Homeझारखंडमोदी सरकार ने हमारे बैंक खातों पर नहीं, भारत के लोकतंत्र पर...

मोदी सरकार ने हमारे बैंक खातों पर नहीं, भारत के लोकतंत्र पर हमला बोला है : कांग्रेस

Published on

spot_img

Congress Rajesh Thakur on BJP: पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किये जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजुश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने रविवार को BJP और केंद्र सरकार को घेरा। ठाकुर ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किये जाने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र के मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव (Fair Elections) अनिवार्य होता है, लेकिन किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर चुनाव लड़ने में बाधा उत्पन्न करना Free and Fair Elections कभी नहीं कहा जा सकता।

यह बैंक खातों पर नहीं, भारत के लोकतंत्र पर हमला है

ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह हमला केवल कांग्रेस पार्टी के खातों पर नहीं है, बल्कि भारत के लोकतंत्र पर हमला है।

यदि प्रमुख विपक्षी पार्टी वित्तीय तौर पर पूरी तरीके से पंगु हो जाये, कोई कार्य नहीं कर सके, पब्लिसिटी पर पैसा नहीं खर्च कर सके, कैंपेन पर पैसा नहीं खर्च कर सके, अपने कैंडिडेट को पैसे नहीं दे सके, तो चुनाव किस बात का है। यदि हमलोग यह काम भी नहीं कर सकते हैं, तो किस प्रकार से लोकतंत्र जिंदा रहेगा और यह कैसा लोकतंत्र है?

ठाकुर ने कहा कि हमलोग तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन ये सभी लोगों की भी लड़ाई है। मीडिया की भी लड़ाई है। देश की जनता की लड़ाई है। यदि आप हमें समर्थन नहीं करेंगे, तो लोकतंत्र जिंदा नहीं रहेगा। न आप रहेंगे और न हम रहेंगे।

सिर्फ 14 लाख 40 हजार की वजह से हमारे ऊपर 210 करोड़ रुपये से भी अधिक की Penalty लगायी गयी है, यह कहां का लोकतंत्र है? ठाकुर ने कहा कि 2018 और 2024 के बीच BJP को कुल इलेक्टोरल बॉन्ड 16,518 करोड़ रुपये में से 8,252 करोड़ रुपये मिले हैं।

Congress Party को सिर्फ 1,950 करोड़ रुपये मिले, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इसे भी फ्रीज कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...